बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पंचायती राज आम चुनाव: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान की मतगणना शुक्रवार को

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से होगी शुरुआत, 171 टेबलों पर होगी गणना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 19 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चारों चरणों में हुए मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी। मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रूणिया, कोलायत, बीठनोक, बज्जू, हदां एवं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्रों की मतगणना महाविद्यालय के भूतल तथा शेष पंचायत समिति क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल पर निर्धारित कक्षों में की जाएगी। मतगणना के लिए कुल 171 टेबलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एवं दो-दो गणना सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए सभी गणना कार्मिकों, उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणना अभिकर्ताओं के फोटोयुक्त परिचय पत्र बनाए गए हैं। निर्धारित परिचय पत्र के बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी गणना अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी वैध पहचान पत्र के बिना प्रथम सुरक्षा घेरे में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल टीम मय एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। गणना कार्मिकों को प्रातः 6 बजे ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा। इसके बाद उन्हें पंचायत समिति क्षेत्र एवं गणना टेबल आवंटित की जाएगी। प्रातः 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्रों को पंचायत समिति वार्डवार एवं जिला परिषद वार्डवार वर्गीकृत कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

*यह रहेगी प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था*

मतगणना स्थल पर अधिकारियों के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार के बाईं ओर स्थित प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। उनके वाहनों की पार्किंग मुख्य भवन के पास की जाएगी। मतगणना स्टाफ एवं व्यवस्था में लगे कार्मिकों, जिनमें गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक तथा अन्य कर्मचारी शामिल हैं, को मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। इनके वाहनों की पार्किंग मुख्य द्वार के दाईं ओर स्थित मैदान में रहेगी। वहीं, अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणना अभिकर्ताओं के लिए आईटीआई कॉलेज के सामने स्थित द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इनके वाहनों की पार्किंग मुख्य भवन के पीछे स्थित मैदान में निर्धारित की गई है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button