उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में जनगणना अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना पूरी करने के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 16 नवम्बर 2026।

जनगणना अभियान के दृष्टिगत स्वगणना प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि स्वगणना अभियान आज से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं बिंदुवार एकत्रित कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए स्वगणना प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया के निर्धारण में शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। इसके तहत निर्धारित परिस्थितियों में महिला को परिवार का मुखिया मानते हुए गणना की जाएगी। परिवार में पहले अविवाहित बच्चों तथा इसके बाद विवाहित बच्चों से संबंधित जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मोबाइल तकनीक का समुचित उपयोग कर स्वगणना अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही अपने आसपास रहने वाले रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों को भी जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि जनगणना का यह महत्वपूर्ण अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके।

बैठक में उप जिलाधिकारी राजेश यादव, राघव शरण शुक्ला, मोहम्मद अनवार, धनंजय सिंह, दीपक शुक्ला, सुरजीत, मोती लाल रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, बर्मेन्द्र मिश्र, अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button