बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मौसमराजस्थान

आंधी-बारिश के बाद राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*बीकानेर।* राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आंधी और बारिश के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

14 नवंबर को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर और फलोदी में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 नवंबर को शेखावाटी और उत्तरी बीकानेर में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 16 नवंबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button