जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पाल रोड़ वासुपूज्य जैन चल मंदिर में हुई ज्ञान पंचमी की आराधना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 14 नवम्बर 026 पाल रोड़ वासुपूज्य जैन चल मंदिर में हुई ज्ञान पंचमी की आराधना । प्रथम बार हुई 253 प्राचीन ग्रंथ आगम शास्त्र सुत्रों की भव्य सजावट समक्ष पूजा अर्चना। ज्ञान महिमा गुणगान व परमात्मा की भव्य आंगी श्रृंगार में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर लाभ लिया। पाल रोड़ आदिनाथ नगर में वासुपूज्य स्वामी चल मंदिर में ज्ञान पंचमी की आराधना ज्ञान साहित्य सूत्रों व ज्ञान उपकरणों की सजावट व आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने विधि विधान से क्रियाए की। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया पाल रोड़ वासुपूज्य स्वामी चल जैन मंदिर में प्रथम बार आराधना साधना ज्ञान का महापर्व ज्ञान पंचमी की आराधना मुम्बई के भाईश्री द्धारा भेजी गई करीब 253 प्राचीन ज्ञान ग्रंथों साहित्यों आगम सुत्रों की भव्य सजावट श्रृंगार के समक्ष पुजा अर्चना तथा ज्ञान महिमा गुणगान व परमात्मा की भव्य आंगी श्रृंगार किया गया। अध्यक्ष पंकज सिघवी उपाध्यक्ष प्रदीप भंडारी सचिव नरेश हिरण महेंद्र गांधी गौतम सिघवी प्यारेलाल हिरण विनायकिया आदि ने संघ ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी लाभार्थीय़ों का तहैदिल से आभार जताया।

Subscribe to my channel


