बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मुख्य आयकर आयुक्त एस.एम. केशकामत का बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत, राजस्थानी परंपरा से किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। मुख्य आयकर आयुक्त श्री एस.एम. केशकामत के बालोतरा आगमन पर आयकर विभाग एवं टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से उनका भावभीना स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।
आयकर अधिकारी कार्यालय में आयकर अधिकारी भंवर सिंह ने मुख्य आयकर आयुक्त श्री केशकामत का साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं आयकर कार्यालय प्रभारी चंद्रवीर सिंह, आयकर निरीक्षक एवं कार्यालय स्टाफ ने भी उनका स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया।
टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से भी मुख्य आयकर आयुक्त का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। टैक्स बार एसोसिएशन के सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर सीए उमेश बजारी, सीए अशोक बंसल, सीए नीरज गोयल, सीए पवन गर्ग, सीए जितेंद्र मंत्री, सीए अभिषेक गुप्ता सहित अन्य चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित रहे।
इस दौरान आयोजित परिचर्चा में बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योग की पिछले कई महीनों से बनी हुई संकटपूर्ण स्थिति को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। टैक्स बार के सदस्यों ने उद्योग के सामने आ रही चुनौतियों और समस्याओं से मुख्य आयकर आयुक्त को अवगत कराया। इसके साथ ही रिफाइनरी उद्योग से जुड़ी भविष्य की विकास संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
मुख्य आयकर आयुक्त श्री एस.एम. केशकामत ने कहा कि भारत सरकार के आयकर विभाग के माध्यम से करदाताओं द्वारा दिए जाने वाले कर का उपयोग राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर आयकर अधिकारी जोधपुर शांति चंद लोढ़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel


