बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सांसद सेवा केन्द्र पर ‘दिवाली की खुशियां’ कार्यक्रम आयोजित, कच्ची बस्ती के बच्चों को वितरित किए पटाखे-मिठाई

उमंग और उत्साह के साथ मनाएं दिवाली, हर घर रोशन हो स्नेह का दीप : श्री अर्जुनराम मेघवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 7 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दीपावली उमंग और उत्साह का त्योहार है। इस त्यौहार में सबके जीवन में ऊर्जा का संचार हो।

 केन्द्रीय मंत्री ने शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र पर आयोजित ‘दिवाली की खुशियां’ कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। कानून मंत्री श्री मेघवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रेणी पाना देवी मेघवाल के साथ सांसद सेवा केन्द्र पर कच्ची बस्तियों के सैकड़ों बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रविशेखर मेघवाल ने कहा कि हर घर में उजियारा छाए और दिवाली पर सबके चेहरों पर खुशियां दिखे इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खास बात यह रही कि बच्चों को जैसे ही पटाखों व मिठाई का बैग पकड़ाया गया तो उनके चेहरों पर रौनक आ गई। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व चैयरमेन श्री महावीर रांका, श्री पवन महनोत, पार्षद श्री श्याम सिंह हाडला, श्री रमेश भाटी, श्री गोपाल वाल्मीकि, श्री सुभाष बारासा और श्री मुकेश बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button