अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अजयगढ़ पुलिस का जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाही 07 आरोपी गिरफ्तार कर 35300 रुपये नगद जप्त

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*अजयगढ़ पुलिस का जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाही 07 आरोपी गिरफ्तार कर 35300 रुपये नगद जप्त*

अजयगढ़। पुलिस अधीक्षक पन्ना सव्यसाची सराफ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजयगढ़ शिवचरण बोहित के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अजयगढ़ संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुंवरपुर में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके से 35300 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

1.अज्जू पाल पिता मदारी पाल उम्र 40 वर्ष।

2.अमित उर्फ लंकेश पिता कल्लू तिवारी उम्र 28 वर्ष।

3.मुकेश साहू पिता लड़कू साहू उम्र 35 वर्ष।

4.कालीचरण पाल पिता कल्लू पाल उम्र 30 वर्ष।

5.उमाशंकर पाल पिता सजीवन पाल उम्र 29 वर्ष।

6.दीपक पिता सिया साहू, उम्र 25 वर्ष।

7.टिंकू उर्फ नूतन मिश्रा पिता राकेश मिश्रा उम्र 32 वर्ष

निवासी – सभी ग्राम कुंवरपुर थाना अजयगढ़ जिला पन्ना।

जप्त मशरूका:- 35300 रुपये एवम 52 ताश के पत्ते।

सराहनीय योगदान:- थाना प्रभारी अजयगढ़ संतोष सिंह यादव, अशोक कुमार, गोविन्द सिंह, भूपाल सिंह,अमित यादव,रोहित मिश्रा,महेन्द्र चढ़ार,राजकरण साहू एवं मनोज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button