उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग द्वारा 06 नवंबर 2026 को जारी पत्र के क्रम में संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदान स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्यवाही 02 नवंबर 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। वहीं, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन अब 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा आवश्यक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित समयावधि में दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर आवश्यक सुधार करा लें।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसलिए सभी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक रहें और समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण सत्यापित कर लें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button