बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अवकाश के दिन भी खुला रहा उतमामदेसर का सरकारी स्कूल
सीबीओ ने भी पल्लाझाड़ा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। शिक्षा विभाग में हर कोई अपनी मनमानी चला रहा है। स्कूलों में पढ़ाई कम और राजनीति ज्यादा होती है। शिक्षक एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं तो प्राचार्य अपनी मनमर्जी का मालिक है। उतमामदेसर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधिकारिक अवकाश घोषित कर दिन भर स्कूल संचालित की। न ऑनलाइन हाजिरी, न भौतिक हस्ताक्षर फिर भी स्कूल चालू रहा।
बीकानेर संभाग मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उतमामदेसर की सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रिंसिपल ने अपनी पूरी मनमर्जी चला रखी है। उसे कोई रोकने वाला है ना टोकने वाला। ताजा परिस्थितियों की बात करें तो मंगलवार 3 नवंबर को उतमामदेसर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उतमामदेसर के प्राचार्य ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मंगलवार 3 नवंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया और इसकी सूचना रजिस्टर में दर्ज कर दी गई, लेकिन अवकाश की सूचना न विद्यार्थियों को दी गई न स्कूल स्टाफ को। बच्चों को भी छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी गई। न ही टीचर्स को यह बताया गया कि आज अवकाश है। मजे की बात यह है की अवकाश होने के बावजूद टीचर से काम लिया गया , बच्चों को पढ़ाया गया लेकिन सिर्फ मनमर्जी का ही खेल है । अवकाश घोषित करने के बाद हाजिरी रजिस्टर पर अवकाश लिख दिया गया और ऑनलाइन हाजिरी भी नहीं ली गई। टीचर्स ने अवकाश होने पर भी बच्चों को पढ़ाया। इस बारे में जिम्मेदार अधिकारियों से बात की तो वो भी पल्ला झाड़ते नजर आए।
इनका कहना है
‘ प्रिंसिपल को एक दिन का अवकाश घोषित करने का और उसे निरस्त करने का अधिकार है।उत्तमामेदेर स्कूल के बारे मुझे सूचना नहीं है, हो सकता है कि प्रिंसीपल ने अवकाश निरस्त कर दिया हो, वस्तुस्थिति क्या है मैं पता करता हूं।
——–शिवनारायण, सीबीओ, नोखा

Subscribe to my channel


