धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

दीपावली पर टैगोर स्कूल ने बाँटी खुशियों की रोशनी, जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। दीपावली के पावन पर्व पर टैगोर पब्लिक स्कूल (English Medium), बालोतरा द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने घरों से मिठाई, उपहार एवं अन्य उपयोगी सामग्री के पैकेट तैयार कर विद्यालय में जमा करवाए। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के साथ बस्ती में पहुँचकर इन उपहारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल उपहार बाँटे, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास भी किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपीका दवे ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को यह सिखाना है कि त्योहारों की सच्ची खुशी दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटने में है।

विद्यालय का संदेश — “इस दीपावली हम सिर्फ दीप नहीं जलाएँगे, बल्कि किसी के जीवन में खुशियों की रोशनी भी पहुँचाएँगे।”

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button