विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में कैंटीन निर्माण को लेकर मंत्री धन सिंह रावत से मुलाक़ात,उच्च शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा सचिव को दिए शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश
MLA Shiv Arora met Minister Dhan Singh Rawat regarding the construction of a canteen at Rudrapur Degree College. The Higher Education Minister directed the Higher Education Secretary to take immediate action.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

विधायक की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री ने संबंधित उच्च शिक्षा सचिव को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने मंत्री को सौंपे पत्र में उल्लेख किया कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में विधार्थियो की सुविधा के लिए कैंटीन और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से 68.64 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है। विधायक ने आग्रह किया कि छात्रहित को देखते हुए इस प्रस्ताव को जल्द वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि निर्माण कार्य आगे बढ़ सके।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। कैंटीन एवं टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सुविधा मिलेगी।

विधायक ने उच्च शिक्षा मंत्री से उनके प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा सचिव को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों को जल्द स्वीकृति मिलने से महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Subscribe to my channel


