धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दुर्गा अष्टमी पर बांठिया ने सुंधा माताजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पंचायतीराज चुनाव में जालोर जिला प्रभारी गणपत बांठिया ने जालोर जिले के प्रवास के दौरान दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुंधा माताजी मंदिर पहुंचकर मां चामुंडा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता के दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी सद्भाव तथा खुशहाली की कामना की।
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच बांठिया ने जसवंतपुरा क्षेत्र स्थित विश्वविख्यात सुंधा माताजी मंदिर में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां चामुंडा से प्रदेश की उन्नति, आमजन की सुख-समृद्धि और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।
जालोर जिले के प्रवास के दौरान बांठिया ने विभिन्न मंदिरों एवं मठों में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और संत-महात्माओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने तथा देश और प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की कामना की।

Subscribe to my channel

