धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की सराहनीय पहल, नवरात्रि महोत्सव पर राजकीय नाहटा अस्पताल में नौ दिनों तक निःशुल्क भोजन सेवा का निर्णय

स्व. हुआदेवी बोकाड़िया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से किया जाएगा भोजन वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के सानिध्य में स्वर्गीय हुआदेवी, धर्मपत्नी श्री घेवरचंद जी बोकाड़िया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नवरात्रि महोत्सव के नौ दिनों तक राजकीय नाहटा अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इस पुण्य कार्य का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन सेवा उपलब्ध कराना है। संस्था के सदस्यों ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले बोकाड़िया परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक पवन नाहटा ने विशेष मेहनत की। साथ ही संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा, भूपेंद्र कुमार कांकरिया, उमाशंकर टिबरेवाल, महेंद्र नाहटा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, समर्पण और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button