बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

“नशा मुक्त बीकानेर”का यह संकल्प और नारा बीकानेर के सामाजिक विकास के लिए एक बेहद सराहनीय और सकारात्मक पहल है -मुस्कान बाई अग्रवाल 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

“नशा मुक्त बीकानेर”का यह संकल्प और नारा बीकानेर के सामाजिक विकास के लिए एक बेहद सराहनीय और सकारात्मक पहल है -मुस्कान बाई अग्रवाल

बीकानेर। बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में रविवार की शाम को श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, द्वारा आयोजित “खिलते हैं गुल यहां, खिल के बिखरने को” शीर्षक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीकानेर के मंगलामुखी किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल ने अपने संबोधन में बोलते कहा कि मैं अपने सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जानी जाती रही हूं। आप लोगों के द्वारा गरीब परिवारों की मदद करने और समाज सेवा के साथ-साथ यदि उनके नेतृत्व या प्रेरणा से युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार से बाहर निकालने और बीकानेर को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, तो यह समाज के लिए एक बेहतरीन संदेश है। इस मुहिम को धरातल पर और मजबूत बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। तथा मुस्कान बाई सा ने इस मौके पर बताया कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद हमारे किन्नर समाज द्वारा समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब लोगों की सहायता के लिए भी कदम उठाए जाते रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि दिल्ली की मुख्य गायिका साक्षी सिन्हा ने शहर के स्थानीय कलाकारों के साथ सदाबहार हिन्दी फिल्मी युगल गीतों शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गद्दीपति बीकानेर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल थी और अध्यक्षता संयुक्त रूप से बैंक कर्मचारी नेता एवं संगीत कला प्रेमी सुनील दत्त नागल एवं सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा की। मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर विशेष भूमिका सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी रहे। संगीत संध्या को यादगार बनाने में दिल्ली की गायिका साक्षी के साथ स्थानीय गायक कलाकार नारायण बिहाणी, रवि भल्ला, इंजीनियर कमलकांत सोनी,राजेंद्र बोथरा, सुनील दत्त नागल, मेघराज नागल, विनोद सक्सेना, रामकिशोर यादव,विक्रम सिंह पडिहार, पवन चड्ढा, कैलाश खरखोदिया, जावेद मिर्जा, भोजक आदि का सहयोग बना रहा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button