उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
नवरात्रि महापर्व पर योग से करें तन को स्वस्थ और मन को विकारमुक्त

बस्ती 10 अक्टूबर।
*नवरात्रि महापर्व पर योग से करें तन को स्वस्थ और मन को विकारमुक्त*
भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति बस्ती के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित नियमित योग कक्षा में साधकों को ‘कायाकल्प योग’ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान साधकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर योग, ध्यान और सात्विक आहार के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन के गुर सिखाए गए। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती ने साधकों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए और लोगों को योग से जोड़ने की सलाह दी।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के आजीवन सदस्य कैलाशी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर ओंकार कैलाश कॉलोनी, लौकिहवा, बस्ती में सायं 5:00 बजे से वैदिक यज्ञ एवं अनुष्ठान के साथ नई योग कक्षा का शुभारंभ किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक जवाहर लाल ने योग और उपवास के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि में व्रत के साथ यदि योग, यज्ञ और ध्यान का संकल्प लिया जाए तो साधक का पूर्ण कायाकल्प संभव है। उन्होंने बताया कि पेट के समस्त विकारों व रोगों से मुक्ति के लिए योग शिक्षक या वैद्य की सलाह अनुसार लौकी उबालकर (लौकी कल्प) सेवन करने से शरीर हल्का रहता है। वहीं, नियमित धारणा और ध्यान के अभ्यास से मन समस्त विकारों से मुक्त हो जाता है।
इस योग सत्र में प्रमोद कुमार गुप्ता, दीननाथ शुक्ल, राम अचल चौरसिया, ब्रजवासी शुक्ल, सुरेंद्र शर्मा, भानु बाबू, कलावती शर्मा, जगदीश स्वरूप श्रीवास्तव, फूलपरी, वंदना, मीरा, शशि यादव, रीता, राधा एवं सुनीता सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


