पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पत्रकार एकता मंच का निर्वाचन बोट प्रणाली से संपन्न,6पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पत्रकार एकता मंच का निर्वाचन बोट प्रणाली से संपन्न,6पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित*

तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव जिले भर के पत्रकारों ने दर्ज कराई सहभागिता

पन्ना पत्रकार एकता मंच संगठन जिला पन्ना का तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद निर्वाचन रविवार,27 सितंबर को शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित संस्कार वैली स्कूल में निर्वाचन समिति की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ की गई।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक छह अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन फार्म प्राप्त किए गए। निर्धारित समय के भीतर सभी नामांकन फार्म जमा किए गए।इसके बाद निर्वाचन अधिकारी राकेश पांडे एवं निर्वाचन समिति के सदस्यों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी छह पदों पर एक-एक नामांकन पाए जाने पर अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन समिति द्वारा *अध्यक्ष पद पर अजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र यादव, सचिव पद पर अमित सिंह राठौर, सह सचिव पद पर रमा शंकर कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शुक्ला तथा सह कोषाध्यक्षपद पर सुधीर अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई घोषणा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार मौजूद रहे*

निर्वाचन प्रक्रिया में पन्ना नगर के साथ ककरहटी, देवेंद्रनगर, अजयगढ़ और सलेहा क्षेत्र के पत्रकारों ने सहभागिता दर्ज कराई। वहीं सलेहा क्षेत्र से पहुंचे कुछ पत्रकार साथियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अपनी आपत्ति निर्वाचन समिति के समक्ष रखी। समिति द्वारा आपत्ति को सुना गया और निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार उसका निराकरण करते हुए समाधान किया गया।

निर्वाचन अधिकारी एवं समिति सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इस अवसर पर पत्रकारों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button