LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कुड़ली में महंगाई राहत कैंप का हुआ आयोजन

न्यूज़- मेहंदवास

लोकेशन- कुड़ली,

रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा

 

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़ली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरुआत हुई! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए ऐतिहासिक पहल करने पर इन अभियानों की शुरुआत की गई है! कुड़ली में महंगाई राहत कैंप की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल नागर द्वारा फीता काटकर किया गया! शिविर में 10 योजनाओं से संबंधित लाभार्थी परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया 1.मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, 2.मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना न्यूनतम रुपए हजार पेंशन प्रतिमाह, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना विशेष योग्यजन कोअतिरिक्त25 दिवस,शिविर में क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल नागर, जिला परिषद सदस्य जितेश चौधरी,बीडियो नारायण सिंह, बीसीएमओ दिनेश शर्मा, समस्त पंचायत समिति विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग,शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जल संसाधन विभाग,राजस्व विभाग, आंगनबाड़ी विभाग, विद्युत विभाग,सभी विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे! महंगाई राहत कैंप के शिविर प्रभारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सजनी चौधरी के द्वारा शिविर की मॉनिटरिंग की गई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया शिविर प्रभारी ने बताया कि लाभार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button