अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
निर्माणाधीन स्टूडियो के सामने अवैध दीवार निर्माण का आरोप, रास्ता व जल निकासी बंद होने की शिकायत

वैद्यराज संजय कुमार पांडेय
स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो०नं 7376 326175

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ – वेदांत टाइम्स द्वारा संचालित – जनता की आवाज
लखीमपुर खीरी (भीरा/बिजुआ)। थाना कोतवाली भीरा क्षेत्र की बिजुआ चौकी में ग्राम सौना खुर्द निवासी वैद्यराज संजय कुमार पाण्डेय ने निर्माणाधीन स्टूडियो कार्यालय के सामने कथित रूप से अवैध पक्की दीवार बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, वैद्यराज संजय कुमार पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय रामनिवास पाण्डेय, पौत्र बाबा स्वर्गीय बाबूराम उर्फ शिवदर्शन लाल, निवासी ग्राम सौना खुर्द, पोस्ट बिजुआ, थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी, अपने निर्माणाधीन स्टूडियो कार्यालय हिट न्यूज़ यूपी 31 इंडिया का निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित गरीब है एवं पीला ईंट से उधार लेकर निर्माण करा रहा है, जो वर्तमान में पूर्णतः बंद है।
उनका कहना है कि 24 सितंबर 2026 को जब वह बिजुआ चौकी पर मौजूद थे, उसी दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी निर्माणाधीन नींव के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर अवैध पक्की दीवार का निर्माण कर दिया गया।
शिकायत में विपक्षी के रूप में –
1. विवेक पुत्र श्री दिगपाल
2. लालू पुत्र श्री दिगपाल
3. बलराम किशोर पुत्र श्री चंदन लाल
4. अनिल पुत्र श्री साहब दयाल
सभी निवासी ग्राम सौना खुर्द, थाना भीरा के नाम दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दीवार निर्माण से उनके स्टूडियो का मुख्य रास्ता पूर्णतः बंद हो गया है। पानी की निकासी बंद होने से जलभराव, गंदगी एवं बीमारी फैलने का खतरा है। पुरानी खुंदस के कारण भू-माफियागिरी कर

Subscribe to my channel


