धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

गायत्री मंदिर काली खोली धाम भिवाड़ी पर गायत्री दीप महायज्ञ के साथ जन्मदिन संस्कार सम्पन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री मंदिर, काली खोली धाम भिवाड़ी पर 24 सितंबर बृहस्पतिवार को सांय 7.00 से 8.30 बजे तक 108 कुण्डीय दीप महायज्ञ की साक्षी में गायत्री परिवार के बड़े ही समर्पित एवं भावनशील कार्यकर्ता श्रीमती रीना वशिष्ठ व श्री पंकज वशिष्ठ की सुपुत्री कृतिका वशिष्ठ का जन्मदिन संस्कार बड़े उत्साहवर्धक ढंग से सम्पन्न किया गया। श्री नरेश दत्त वशिष्ठ व वैद्य अनिल जी के आचार्यत्व में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार भिवाड़ी संरक्षक ग्यारसी राम गुप्ता, समन्वयक श्री डीसी यादव, कोषाध्यक्ष श्री बीडी शर्मा, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत श्री महेन्द्र शर्मा व एक्शन सहाब श्री चंद्रेश शर्मा, बाबु लाल जी,अमित गुप्ता श्रीमती रजनी गुप्ता श्रीमती सरोज वशिष्ठ, श्रीमती मंजू शर्मा सहित काफी संख्या में भाई बहनों ने मंगल गीत व मंगलाचरण मंत्रों से बिटिया कृतिका वशिष्ठ पर पुष्प वर्षा कर उसके सुखी, स्वस्थ, नीरोग, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button