बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तेजा गार्डन में शिकायत पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी ने की हाथापाई, मौके पर पांच घरेलू सिलेंडर मिले

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 श्रीडूंगरगढ़। जिले के शेरुणा थाना इलाके में बनी होटल तेजा गार्डन से एक शिकायत मिली कि घरेलू सिलेंंडरा का व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचे प्रवर्तन निरीक्षक से होटल कर्मचारी द्वारा हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में प्रवर्तन निरीक्षक के पद पर कार्यरत भूपेन्द्र सिंह 18 सितंबर को अपने पदीय कर्तव्यों के तहत अचानक निरीक्षण के लिए शेरुणा स्थित तेजा गार्डन पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।भूपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि वह मौके पर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि कर्मचारी ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें जबरन होटल के अंदर के परिसर से बाहर ले जाया गया।रिपोर्ट के अनुसार काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी ने अधिकारी का मोबाइल वापस किया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें राजकार्य करने से रोका गया और उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया।प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार होटल परिसर में मिले पांच घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्ती की कार्रवाई के लिए बाहर नहीं ले जाने दिया गया। आरोप है कि सिलेंडरों को एक कमरे में रखकर उस पर ताला लगा दिया गया, जिससे जब्ती की कार्रवाई में भी बाधा उत्पन्न हुई।घटना के संबंध में अधिकारी ने पुलिस को हाथापाई करने वाले कर्मचारी की फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराने की बात रिपोर्ट में कही है। उन्होंने मोबाइल छीनने, धमकी देने, हाथापाई करने और राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई गोकुलचंद को सौंपी गई है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button