ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टैगोर हाउस में युवराज अवागढ़ अंबरीश पाल सिंह का आत्मीय स्वागत, स्केच आर्टिस्ट मोक्ष टैगोर ने भेंट किया हूबहू चित्र

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
टूडला। श्री टैगोर हाउस (ठाकुरवाड़ी), टूडला में आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अवागढ़ अंबरीश पाल सिंह का टैगोर परिवार की ओर से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट के दौरान स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्कैच आर्टिस्ट मोक्ष अमर टैगोर, पुत्र सुनील अमर टैगोर, ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए युवराज अवागढ़ अंबरीश पाल सिंह का हूबहू स्वरूप वाला स्केच तैयार कर उन्हें सादर भेंट किया। अपने चित्र को देखकर युवराज अवागढ़ ने उसे काफी देर तक निहारा और मोक्ष टैगोर के उत्कृष्ट आर्ट वर्क की सराहना की।
युवराज अवागढ़ ने मोक्ष टैगोर की कला प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने और बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनकी रचनात्मक क्षमता को सराहा और कला के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टैगोर हाउस पहुंचने पर युवराज अवागढ़ एवं उनकी टीम का टैगोर परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। परिवार की ओर से पटका और साफा पहनाकर तथा पुष्पहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर भी अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भानुप्रताप, पूर्व पेशकार, लक्ष्य अमर टैगोर (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाकियू भानु), सुनील अमर टैगोर सहित टैगोर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने युवराज अवागढ़ एवं उनकी टीम के साथ आत्मीय मुलाकात की और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कला, सामाजिक सरोकार और पारिवारिक आत्मीयता से जुड़ा यह मिलन कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

Subscribe to my channel


