जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ग्रामीण बेटियों ने रच दिया इतिहास

संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा 

 

###news###update ###

 

*फागी* के कुडली गांव में स्थित विवेकानंद आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा अंकिता चौधरी पुत्री श्री छगन लाल चौधरी कुडली निवासी ने सत्र 2022-23 बोर्ड परीक्षा 10 वी रिज़ल्ट मे तहसील स्तर पर टॉप 93% अंक हासिल कर मेरिट प्राप्त कर अपने माता–पिता, विद्यालय गांव व राजस्थान में अपना नाम रोशन किया है वही अंकिता के साथ ही अन्नू चौधरी पुत्री श्री बंशीलाल चौधरी मेंदवास ने 92% , कर्मा चौधरी पुत्री श्री किशन लाल चौधरी गोपालपुरा ने 91% तथा मंजू प्रजापत पुत्री श्री कानाराम प्रजापत ने 90% अंक हासिल कर ग्रामीण बेटियों ने एक नया इतिहास रच दिया तथा साबित कर दिया की बेटियां बेटों से कम नहीं है जोकि ग्रामीण क्षेत्र में एक नई मिसाल के साथ प्रेरणास्रोत होगा । साथ ही संस्थाप्रधान सीताराम प्रजापत ने बताया की स्थानीय विद्यालय में कुल 19 सभी विद्यार्थियों ने 100% परिणाम के साथ सभी ने फर्स्ट डिवीजन पास करके अपने क्षेत्र में सभी विद्यार्थियों ने एक साथ परचम लहरा दिया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ आई तथा समस्त विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने होनहार छात्र–छात्राओं के घर जाकर सम्मानित किया तथा बधाई प्रेषित करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा ।

अनु चौधरी 93 परसेंट

कर्मा चौधरी 91%

मंजू प्रजापत 90 परसेंट

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button