उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पारिवारिक यज्ञ सत्संग’ में गूंजे वैदिक विचार, आत्मा और परमात्मा के संबंध पर हुआ मंथन

बस्ती 9सितम्बर।

*पारिवारिक यज्ञ सत्संग’ में गूंजे वैदिक विचार, आत्मा और परमात्मा के संबंध पर हुआ मंथन*

आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा चातुर्मास के पावन अवसर पर चलाए जा रहे वेद प्रचार अभियान के तहत आज नई कॉलोनी करूवा बाबा बस्ती में भव्य ‘पारिवारिक यज्ञ सत्संग’ का आयोजन किया गया। दिलीप कसौधन एवं राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने सपरिवार उपस्थित होकर आहुतियां दीं और वैदिक विचारों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आचार्य सुरेश जोशी और विदुषी रुक्मिणी जोशी ने सुखी व समृद्ध गृहस्थ जीवन के लिए पारिवारिक एकजुटता और सामंजस्य के मूल मंत्र दिए।

विदुषी रुक्मिणी जोशी ने अपने मनोहारी भजनों के माध्यम से गृहस्थ आश्रम में प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।

आचार्य सुरेश जोशी ने दैनिक जीवन में पंच महायज्ञों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने आत्मा के लक्षण और उसकी प्रामाणिकता पर प्रकाश डालते हुए आत्मा और परमात्मा के अंतर्संबंध की विस्तृत व्याख्या की।

इसी कड़ी में स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा, बस्ती में बच्चों के साथ ‘स्वाहा’ का अर्थ और ‘यज्ञ’ के वैज्ञानिक व अध्यात्मिक महत्व पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि मनुष्य की आत्मा विवेकशील है, जो सत्य और असत्य का भेद करने में सक्षम है; इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही आचरण करना चाहिए।

आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमजन से आगामी वैदिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आदित्य नारायण गिरि, अंशिका पाण्डेय, स्वप्नल, गुंजा गुप्ता, सत्येन्द्र वर्मा, मुरलीधर भारती, सुमन आर्य, उर्मिला देवी, द्रौपदी देवी, उमा आर्य, बलराम चौधरी, अरविंद साहू, महिमा आर्य, गणेश आर्य, विश्वनाथ आर्य, अनीता जायसवाल और मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button