बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

महिला मोर्चा ने जसोल के विभिन्न वार्डों में किया भाजपा प्रचार, योजनाओं की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महिला मोर्चा बालोतरा की ओर से नगर पालिका जसोल के विभिन्न वार्डों में भाजपा के समर्थन में प्रचार अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका जसोल की प्रभारी चंचल चोपड़ा एवं सह-प्रभारी तारा कंवर ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में भाग लिया।

प्रचार अभियान के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पार्टी के विचारों और विकास कार्यों को लेकर लोगों से संवाद किया। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनहित एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button