जोधपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पर्युषण पर्व पर वासुपूज्य चल जैन मंदिर में भव्य आंगी रचना, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 8 सितंबर। पाल रोड स्थित आदिनाथ नगर के चमत्कारी वासुपूज्य स्वामी चल जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर परमात्मा की भव्य आंगी रचना की गई तथा चल जिन मंदिर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया।
मंदिर में आयोजित परमात्मा पूजन एवं भव्य आंगी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ परमात्मा के दर्शन-पूजन कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया तथा आत्मकल्याण एवं पुण्य अर्जन की भावना से पूजा-अर्चना की।
संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा चल जिन मंदिर की आकर्षक सजावट एवं विद्युत रोशनी की गई। साथ ही परमात्मा की मनमोहक एवं भव्य आंगी रचना तैयार की गई, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण केंद्रित किया।
मंदिर परिसर में पूरे पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्ति भावना के साथ पहुंचकर परमात्मा के दर्शन एवं पूजन का लाभ ले रहे हैं। धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना, संयम और आत्मकल्याण की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष पंकज सिंघवी, नरेश हिरण, गौतम सिंघवी, प्रदीप भंडारी, महेंद्र गांधी, वरिष्ठ श्रावक प्यारेलाल हिरण सहित विनायकिया एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ श्रावकों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण महापर्व के दौरान अधिक से अधिक धार्मिक गतिविधियों में भावपूर्वक भाग लेकर आत्मकल्याण एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


