उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल खुला, वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 सितंबर 2026। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर कक्षाओं में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के बावजूद विभिन्न तकनीकी एवं अन्य कारणों से लाभ से वंचित रह गए छात्रों के लिए राहत की खबर है। शासन द्वारा ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किए जाने के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया है और समयबद्ध कार्यवाही के लिए समय-सारिणी जारी की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पीएफएमएस (PFMS) में आवेदन लंबित अथवा रिजेक्ट होने, छात्रों द्वारा त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड करने तथा ट्रांजेक्शन फेल होने सहित विभिन्न तकनीकी एवं अन्य कारणों से कई छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए थे। ऐसे पात्र छात्रों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से पोर्टल खोला गया है।

निर्धारित समय-सारिणी

मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि: 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक

त्रुटिपूर्ण आवेदन में शिक्षण संस्थान स्तर से सुधार: 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक

ऑनलाइन सत्यापन एवं पात्र डाटा अग्रसारित/निरस्त करने की तिथि: 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक

यह प्रक्रिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के उन वंचित छात्रों के लिए है, जो निर्धारित शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत थे और तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक कारणों से छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान प्राप्त नहीं कर सके।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मास्टर डाटा तैयार करने, त्रुटिपूर्ण आवेदनों में आवश्यक सुधार, ऑनलाइन सत्यापन तथा पात्र आवेदनों को अग्रसारित करने की कार्रवाई समय से पूरी करें, ताकि पात्र छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित न रहें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button