बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

रोटरी ने सांसी बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भेंट किए पंखे व फल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा:

रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा इस वर्ष सितंबर माह को विश्वभर में ‘बुनियादी शिक्षा और साक्षरता’ की थीम पर मनाया जा रहा है। इस उद्देश्य को जमीनी स्तर पर सार्थक करते हुए रोटरी क्लब बालोतरा ने शिक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।

क्लब के अध्यक्ष रो. हितेंद्र छाजेड़ व सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने बताया कि इसी अभियान के तहत सांसी बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए पंखे भेंट किए गए। साथ ही, बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें ताजे फल बांटे गए। इस जनसेवा प्रकल्प के प्रायोजक क्लब सदस्य रो. कमल सोनी (एमके ज्वैलर्स) रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष व सचिव ने बच्चों को व्यक्तिगत व अपने आस-पास की साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए पवन कुमार गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा दी।

क्लब के मीडिया प्रमुख सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि रोटरी का उद्देश्य शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ पोषण के प्रति जागरूकता लाना भी है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया व रो. सुरेश गुप्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भानुमती व अध्यापिका ओमलता ने रोटरी क्लब की इस पहल और पूर्व में किए गए विभिन्न जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी क्लब से ऐसे ही निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button