अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बरामद हुआ सामान

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बरामद हुआ सामान*
*सोने-चांदी के आभूषण दस्तावेज एवं नगद राशि सहित चोरी गया संपूर्ण सामान बरामद जिसकी कीमत लगभग 90000 आकि गई।
पवई थाना अंतर्गत ग्राम कूपना
फरियादी श्यामलिया चौधरी ( रिटायर्ड शिक्षक) पिता स्व. मनसुख लाल उम्र 78 साल द्वारा थाना पवई में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी की दिनांक 27.8.26 को जब वह ग्राम कुपना में स्थित अपने घर का ताला लगा कर बाहर गया हुआ था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर के पीछे की दीवाल फांद कर घर में प्रवेश किया एवं कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर सोने चांदी के जेवरात,नगद राशि एवं आवश्यक दस्तावेज चोरी करके ले गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई । घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदाय की गई । पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित करके घटना स्थल से साक्ष्य संकलित कर विवेचना कार्यवाही की गई । विवेचना के दौरान संदेहियो से पूछताछ की गई जिसमें विक्रम चौधरी पिता धूलिया चौधरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुपना एवं द्वारिका चौधरी पिता खेलिया चौधरी उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुपना के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। एवं चोरी का मॉल जिसमें,सोने के दो लॉकेट,सोने की अंगूठी,चांदी की चेन,चांदी का एक पुराना सिक्का,नगद 20 हजार रुपए,बैंक खाता की पासबुक , आधार कार्ड,एक काले रंग का बैग संपूर्ण सामान जिसकी लगभग कीमत 90,000/-रुपए की बरामद कर दिया गया है। फरियादी श्यामलिया चौधरी के द्वारा रिपोर्ट लिखाते वक्त याद न होने से ऋटीवश एक ही सोने का लॉकेट चोरी होना लेख कराया था लेकिन चोर के द्वारा दो लॉकेट चोरी करना बताये जाने दोनों लॉकेट बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से उप जेल पवई भेज दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार थाना प्रभारी पवई, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति,आरक्षक राकेश कुमार डुडवे, वाहन चालक नरेंद्र मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to my channel


