उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य विभाग का अभियान, चार मिठाइयों के नमूने लिए

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 अगस्त 2026। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित करने के साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उपजिलाधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कालाजाम, कलाकन्द, छेना मिठाई और बूंदी के लड्डू के एक-एक नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की स्थिति को लेकर चार खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए। खाद्य टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियमावली, 2011 के प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही विक्रय एवं विनिर्माण की निर्धारित शर्तों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी एवं श्रीमती अंकिता उपस्थित रहीं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button