उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 अगस्त 2026। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में चीनी की उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सचिव मंडी समिति, क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी, पूर्ति एवं विपणन निरीक्षक, बभनान, मुंडेरवा और रूधौली चीनी मिलों के प्रतिनिधियों सहित थोक विक्रेता शामिल हुए।

बैठक में चीनी मिल प्रतिनिधियों ने थोक मूल्यों की जानकारी दी। रूधौली चीनी मिल की ओर से चीनी का थोक मूल्य 5320 रुपये प्रति क्विंटल, बभनान चीनी मिल की ओर से 5411 रुपये प्रति क्विंटल तथा मुंडेरवा चीनी मिल की ओर से 6200 रुपये प्रति क्विंटल बताया गया।

मिल प्रतिनिधियों ने बताया कि चीनी मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में उपलब्ध है। प्रथम श्रेणी में सल्फरलेस चीनी का खुदरा मूल्य करीब 65 रुपये प्रति किलोग्राम, द्वितीय श्रेणी में सल्फरयुक्त चीनी का खुदरा मूल्य 60 से 62 रुपये प्रति किलोग्राम तथा तृतीय श्रेणी में महीन दाने वाली चीनी का खुदरा मूल्य करीब 59 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया।

थोक विक्रेताओं को दिए गए निर्देश

बैठक में थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि चीनी मिलों से प्राप्त चीनी का नियमानुसार खुदरा व्यापारियों को विक्रय किया जाए और स्टॉक की अद्यतन स्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट की जाए। किसी भी परिस्थिति में चीनी का विक्रय बाजार मूल्य से अधिक दर पर नहीं किया जाए तथा अनावश्यक रूप से चीनी का स्टॉक होल्ड न किया जाए।

चीनी मिलों के प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की गई कि भारत सरकार द्वारा जनपद के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार थोक विक्रेताओं को नियमानुसार चीनी उपलब्ध कराई जाए।

जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जनपद में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वर्तमान में चीनी की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि चीनी की कमी से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और दैनिक आवश्यकता के अनुसार सामान्य रूप से चीनी की खरीद करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध भंडारण, निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री, गलत सूचना अथवा अफवाह फैलाने की स्थिति में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button