उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्त्ता को संदेश पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि, एकजुटता व आपसी संवाद से निकलते है सकरात्मक परिणाम,विधायक आवास पहुंचने पर शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्त्ता व परिवार सहित किया पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का जोरदार स्वागत

Bhagat Singh Koshyari's message to party workers: Party ideology is paramount; unity and mutual dialogue yield positive results. Shiv Arora, along with party workers and family, gave a rousing welcome to former Chief Minister and former Governor Koshyari upon his arrival at the MLA residence.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा ने परिवार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक का आत्मीय स्वागत किया।

भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा के प्रति समर्पित होकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आपसी संवाद बेहद आवश्यक है। संवाद के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान होता है और अनेक विषयों का समाधान भी निकलता है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कभी भी पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती पर हावी न हो। भाजपा की शक्ति उसके विचार, संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे तो पार्टी को निश्चित रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।

कोश्यारी ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा भाजपा की दृष्टि से सदैव मजबूत स्थिति में रही है और आगे भी सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से भाजपा विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत है और कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग एवं परिश्रम से ही अच्छे परिणाम सामने आते हैं।

कोश्यारी बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे विकास कार्यों ने नई रफ्तार पकड़ी है उन्होंने कहा भारत का लोहा अब कई देशो ने माना है यह सब प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है जिसके चलते उत्तराखंड राज्य को भी इसका काफ़ी लाभ मिला है ओर राज्य सरकार भी मजबूती के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने परिवार सहित भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत-सत्कार किया तथा उन्हें प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेता, जिन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है, उनका उनके आवास पर आगमन उनके लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा मिलती है।

विधायक ने कहा भगत सिंह कोश्यारी के अनुभव का लाभ हमको मिलता है ओर सदैव सीखने को मिलता है यह हम सभी के लिये महत्वपूर्ण पूंजी हैं। उनके जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेतृत्व से मिलने वाला मार्गदर्शन संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को भी और अधिक दृढ़ करता है।

 

शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रपुर के विकास को नई गति देने तथा क्षेत्र को आधुनिक एवं विकसित विधानसभा के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेता के साथ कार्यकर्ताओं का यह संवाद संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता नजर आया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, मुकेश पाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज,जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, भाजपा नेता राकेश सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, इंद्रपाल चौधरी, प्रधान राजकुमार सैनी, प्रधान हरीश भट्ट, प्रधान दीपक गोस्वामी, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधु, आयुश चिलाना, रमेश कन्याल, निमित्त शर्मा, पंजाबी महासभा जिला अध्यक्ष पंकज बांगा,पंजाबी महासभा प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, राजेश डाबर, हरनाम चौधरी, राजकुमार चौधरी, नीरज बत्रा, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, राजेंद्र सैनी, सुनील यादव, गुरबाज दुमरा,सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button