LIVE TVअपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम चचोर में पंचायत व ठेकेदार की मनमर्जी से किया जा रहा है नाले का भरपूर घटिया निर्माण

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट

 

चचोर। तहसील रामपुरा। जिला नीमच मध्य प्रदेश। ग्राम चचोर में पंचायत द्वारा जो भी निर्माण किया जाता है ।उसमें अधिकतम निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है ।ऐसा ही एक निर्माण कार्य अभी फिलहाल में जारी है ।जो कई बार आवेदन व शिकायत डालने के बावजूद आखिरकार 25 साल में पहली बार निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह अच्छी बात है कि नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया है ।पंचायत द्वारा यह एक सराहनीय कार्य हैं। पर ।जो मैं पहली बार नहीं बल्कि 8 से 10 बार इसकी शिकायत कर चुका था। वह निर्माण है चचोर से लौटवास होते हुए डूब क्षेत्र के एरिया स्टेंबर द्वारा गरोठ तहसील को जोड़ता हे।गांव से पूर्व दिशा की ओर चचोर लौटवास रोड जो गांव से सटा हुआ है ।जिस पर आए दिन कीचड़ भरा रहता था। जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि वह रास्ता एक आम रास्ता ना होकर एक हाईवे की पूर्ति करता है ।जहां पर डूब क्षेत्र में नाव टिंबर से 8 से 10 स्टेम्बर की सवारियां रोज आती जाती है ।जहां पर लगभग 1000 से 1500 यात्रियों का आना-जाना रोज रहता है। सुबह से शाम तक उसी रास्ते पर पंचायत द्वारा बड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कार्य तो चालू किया गया पर उस कार्य में भी अनियमितताएं देखी गई है ।जिसमें नाले का निर्माण इन्होंने किया है रोड का चौड़ीकरण भी किया है पर नाला जो बनाया जा रहा है वह इतना घटिया और जितना हम कह सकते हैं उससे भी ज्यादा घटिया निर्माण किया जा रहा है क्योंकि नाले में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।नाले में पत्थर के अलावा सीमेंट और रेत का भी उपयोग होता है पर यहां नाले में पत्थर के अलावा सीमेंट जो नाम मात्र की है ।वही सीमेंट के साथ रेट की जगह चूरी,चूरी के साथ पहले से ही मिक्स होकर आ रही है और वह है मिट्टी जोकि भरपूर मिट्टी का उपयोग इस नाले में हो रहा है क्योंकि ठेकेदार द्वारा जो रेत की जगह चूरी मंगाई जा रही है। उस चूरी में लगभग 40% मिट्टी आ रही है। और उसी रेत का उपयोग किया जा रहा है अगर इस रेत का उपयोग करना ही था तो फिर नाले का निर्माण ही क्यों चलवाया पंचायत द्वारा। क्योंकि ऐसी धूल मिट्टी वाली रेट पहली बारिश में ही बह जाएगी और नाले में बचेंगे तो सिर्फ और सिर्फ डग्गर जो वापस एक खंडहर नाले का रूप धारण कर लेगा ।यह सब ठेकेदार व पंचायत की देखरेख में हो रहा है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button