बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार से सम्मानित ‘स्वाति मानधना’

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार के लिए इस वर्ष बालोतरा निवासी साहित्यकार स्वाति मानधना की पुस्तक ‘स्वाति के मंथन मोती’ का चयन किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपए नकद एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह अकोला, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ। समारोह में समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार तोषनीवाल, महेश्वरी पत्रिका की प्रधान संपादक एवं समारोह अतिथि किरण मूंदड़ा (नागपुर), नगर निगम पार्षद सुनील ईनाणी, बसंती चांडक रिलीफ फाउंडेशन के प्रधान न्यासी श्याम सुंदर चांडक, साहित्य पुरस्कार समिति के ब्रजमोहन चितलांगे तथा विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष डॉ. रमन हेडा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वाति मानधना की पुस्तक *‘स्वाति के मंथन मोती’* के चयन पर बालोतरा के साहित्य एवं माहेश्वरी समाज से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।










Subscribe to my channel

