
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी में ग्राम आलमपुर में वर्तमान सरकार के द्वारा 32.70 करोड रुपए की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी हुई है। जिसमे से राशी रुपए 20.55 करोड़ रुपये के कार्य आदेश मैसर्स जूपिटर इंटरनेशनल सेल्स को जारी कर दिए गए हैं स्टेडियम का भूमि पूजन ग्राम आलमपुर में 34 बीघा 2 बिस्वा भूमि पर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में तिजारा विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया व विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद भिवाड़ी सभापति शीशराम तंवर ने की। इस दौरान विधायक संदीप यादव ने कहा कि भिवाड़ी में लंबे समय से स्टेडियम की मांग चली आ रही थी और जो कि अति आवश्यक थी जिसकी स्वीकृति वर्तमान सरकार में जारी की गई हैं साथ ही भूमि स्टेडियम के नाम आवंटित कर कार्य भी प्रारंभ किया गया है। जिसमे प्रथम चरण में बैडमिंटन हॉल, मुख्य खेल मैदान में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट ट्रेक, आगन्तुक दीर्घा, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, पवेलियन कोर्ट, बॉक्सिंग, शौचालय, चारदीवारी सहित अनेक कार्य किये जाने है। इस दौरान एडीएम गुंजन सोनी, अधीक्षण अभियंता तैयब खान, अधिशासी अभियंता अशोक मदान, कनिष्ठ अभियंता राजेश यादव, तिजारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, पार्षद प्रीतम दायमा, योगेश सैनी, हवासिंह, कृष्ण नागर सहित लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


