उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती 09 अगस्त 2026 ( सू . वि . ) कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करा ली जाएं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती अपर जिलाधिकारी ज्ञानचन्द्र गुप्ता ,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता,डीपीआरओ घनश्याम सागर,उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक,हिमांशु कुमार,उमाकांत तिवारी, प्रमोद कुमार,अहमद फरीद खान,रश्मि यादव,,जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला,जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह,एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार ,बीएसए अनुप तिवारी,क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button