बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चलते ट्रैक्टर पर कूदकर बचाई बेजुबानों की जान: चुगाघर से कबूतर पकड़ भाग रहे निगम के वाहन को युवाओं ने घेरा, सदर थाने में मुकदमा दर्ज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*बीकानेर।* शहर में इंसानियत और जीव दया की अनोखी मिसाल देखने को मिली। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से नगर निगम के ट्रैक्टर द्वारा बेजुबान कबूतरों को अवैध रूप से पकड़कर ले जाने का मामला सामने आने पर जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगा दी और उसे गंगानगर सर्किल पर घेर लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नगर निगम का ट्रैक्टर संख्या RJ07RF9737 चुगाघर से जाल डालकर 4-5 कबूतरों को पकड़कर भाग रहा था। तभी रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर और जीव रक्षा संरक्षण टीम के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी। टीम ने तुरंत ट्रैक्टर का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इसी दौरान युवा *विकाश बिश्नोई* ने जान की परवाह न करते हुए चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। गंगानगर सर्किल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को रुकवाया गया। आमजन की मौजूदगी में ट्रैक्टर में कैद सभी कबूतरों को सकुशल आज़ाद किया गया।
घटना से आक्रोशित टीम ने तुरंत *सदर थाना* पहुंचकर दोषी चालक व संबंधित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद टीम ने *जिला कलेक्टर* और *नगर निगम बीकानेर के उपायुक्त* को ज्ञापन सौंपकर सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने वाले कर्मी को सेवा से बर्खास्त करने और ट्रैक्टर को सीज करने की मांग की। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
*रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा और जीव रक्षा संरक्षण अध्यक्ष मोखराम धारणिया ने संयुक्त रूप से कहा* कि _”आस्था के प्रतीक चुगाघर से नगर निगम के वाहन द्वारा कबूतर पकड़ना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है। हम मांग करते हैं कि दोषी कर्मी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और ट्रैक्टर को सीज किया जाए। हमारे युवा विकाश बिश्नोई, महेंद्र सिंह, अमरचंद और पूरी टीम ने जो साहस दिखाया है उस पर पूरे बीकानेर को गर्व है। जीव रक्षा ही सबसे बड़ी सेवा है। अगर सरकारी कर्मचारी ही इस तरह की क्रूरता करेंगे तो आमजन से क्या उम्मीद की जाए। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।”_
इस साहसिक कार्य में रक्तवीर सेवा संस्था के अध्यक्ष *राजेश गोदारा*, सचिव *ओंकारनाथ सिद्ध*, उपाध्यक्ष *अब्दुल कलाम*, कोषाध्यक्ष सिराजुद्दीन पंवार जीव रक्षा संरक्षण अध्यक्ष *मोखराम धारणिया*, *महेंद्र सिंह राजावत*, *अमरचंद* और *किशन सारस्वत* सहित कई जीव प्रेमी मौजूद रहे। शहरभर में टीम की बहादुरी की सराहना हो रही है।
*संपर्क:* रक्तवीर सेवा संस्था, बीकानेर – 8058185194
Subscribe to my channel


