LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन रक्षा के तहत इंडो-नेपाल बॉर्डर व पलिया क्षेत्र में चला विशेष जागरूकता अभियान, मानव तस्करी रोकथाम पर दिया गया जोर

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 24 जुलाई। जनपद खीरी में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन रक्षा” के तहत थाना कोतवाली पलिया क्षेत्र एवं गौरीफंटा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान में प्रभारी एएचटी थाना उपनिरीक्षक राम अवतार, उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र, महिला आरक्षी सीमा पटेल, बाल कल्याण समिति के सदस्य राम शरण सिंह तथा चाइल्ड लाइन खीरी की प्रभारी श्रीमती अंजुम परवीन सहित संयुक्त टीम ने भाग लिया।

अभियान के दौरान गौरीफंटा इंडो-नेपाल बॉर्डर, थाना कोतवाली पलिया क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान कहीं भी कोई अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।

संयुक्त टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकायत सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही आमजन को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह की रोकथाम तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबर 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102 एवं 1090 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button