बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने अतिरिक्त औषधि नियंत्रक से की मुलाकात, दवाओं की वैध खरीद-बिक्री पर हुई चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 24 जुलाई 2026।
बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत के नेतृत्व में शुक्रवार को एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त औषधि नियंत्रक (एडिशनल ड्रग कंट्रोलर) देवेंद्र केदावत से मुलाकात कर दवा व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान अतिरिक्त औषधि नियंत्रक देवेंद्र केदावत ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि दवाओं की खरीद एवं बिक्री पूरी तरह वैध बिल के माध्यम से होनी चाहिए और इस प्रक्रिया का पालन करने वाले किसी भी केमिस्ट को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी भरोसा दिलाया कि संगठन का कोई भी सदस्य दवाओं का दुरुपयोग या नशे के उद्देश्य से बिक्री नहीं करता है और न ही भविष्य में करेगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्य केवल वैध बिल के आधार पर दवाओं की खरीद और बिक्री करते हैं तथा कानून एवं नियमों का पूर्ण पालन करते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, उपाध्यक्ष नंदलाल पुरोहित, शिव प्रकाश जोशी, आनंद जिंदल, प्रेम मिढ़ा, शिवेंद्र दाधीच, अनुज मित्तल, आनंद ओझा, मनीष गहलोत, चतुर्भुज शर्मा, श्याम प्रजापत, अरविंद आचार्य, श्याम राजपुरोहित, राजेश अरोड़ा, गजानंद सहित अनेक केमिस्ट उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत एवं सचिव किशन जोशी ने कहा कि संगठन दवा व्यापार में पारदर्शिता, नियमों के पालन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Subscribe to my channel


