जोधपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैनाचार्य चिदानंदसूरीश्वर ने किए पाल रोड आदिनाथ नगर नूतन वासुपुज्य चल जैन मंदिर के दर्शन वंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 14 जुलाई 026 जैनाचार्य चिदानंदसूरीश्वर ने किए पाल रोड आदिनाथ नगर नूतन वासुपुज्य चल जैन मंदिर के दर्शन वंदन। गुरु भक्तों ने अगवानी कर अक्षत वधावणा किया। धार्मिक कार्या से आत्मा परमात्मा बनती है– चिदानंदसूरी। जैनाचार्य चिदानंदसूरीश्वर महाराज साहेब आदि ठाणे के साथ पाल रोड आदिनाथ नगर नूतन वासुपुज्य स्वामी चल जैन मंदिर के दर्शन वंदन करने के बाद संघ गुरु भक्तों ने अगवानी कर स्वागत किया। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया नै बताया गोडवाड केसरी ओजस्वी प्रवचन कर्ता जैनाचार्य चिदानंद सूरीश्वर महाराज साहेब आदि ठाणे के साथ पाल रोड आदिनाथ नगर नूतन वासुपुज्य स्वामी चल जैन मंदिर के दर्शन वंदन करने के बाद मंंदिर के प्रेरक मुम्बई के भाईश्री व नूतन वासुपूज्य चल मंदिर संघ व सभी क्षैत्र वासियों को साधु वाद देते कहा कि परमात्मा के नित्य दर्शन पूजन वंदन करने से व श्रद्धा से धर्म कार्यो से आत्मा परमात्मा बन जाती है। तत्पश्चात गोल मार्केट कुलदीप विहार पगलिया करते हुए 333 रुपनगर सैकड़ श्रावक राजुसा ओस्तवाल निवास स्थान पर आगमन हुआ इस अवसर पर श्रावक प्यारेलाल हिरण गौतम सिंघवी दिलिप नाहर लुणचंद सालेचा बाबु लाल चौपड़ा धनराज विनायकिया् पृथ्वीराज पारख नरेश जैन दिनेश बंदामुथा महेद्र गांधी आदि कई गुरु भक्तों ने जैनाचार्य चिदानंदसूरीश्वर आदि ठाणा का सुख साता पुछते हुए अगवानी कर वधावणा किया। विनायकिया ने बताया जैनाचार्य चिदानंदसूरीश्वर आदि ठाणा चातुर्मास पाश्चनाथ जैन मंदिर गुलाब नगर में चातुर्मास आराधना साधना करेंगे।

Subscribe to my channel


