पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
आदिवासी दलित क्रांति सेना का अभियान “खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन
एक अगस्त से होगी शुरुवात 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा समापन: संगठन संयोजक 1 अगस्त को परसी ग्राम में निस्तार तालाब को लेकर होगी महापंचायत

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*आदिवासी दलित क्रांति सेना का अभियान “खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन*
एक अगस्त से होगी शुरुवात
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा समापन: संगठन संयोजक
1 अगस्त को परसी ग्राम में निस्तार तालाब को लेकर होगी महापंचायत
पन्ना:आदवासी दलित क्रांति सेना (बुंदेलखंड) संयोजक केपी सिंह बुंदेला ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 1अगस्त वन अधिकार कानून को लेकर “खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन” की आगाज की जाएगी यह है आंदोलन पन्ना जिले के वानाअंचल ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा, ज्वाडी में राष्ट्रीय ध्वज तीरंगा लगाकर वन भूमि को जोत कर कब्जा बनाए रखने के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है यह पन्ना जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से चलाया जाएगा तथा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर समापन होगा।
इसकी शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम रैगुवा,गजदा,लमतरा,पगरी अन्य में आदिवासी की जमीन जोत कर आंदोलन की शुरुआत होगी। संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर हल से जमीन जोत कर आंदोलन करेंगे एवं किसान अपना कब्जा साबित करने के लिए हल चलाएंगे एवं वर्ष 2005 के पूर्व के कब्जाधारियों का वन अधिकार पट्टा की मांग होगी, उक्त लड़ाई वन अधिनियम को कानूनी रूप से जामा पहनाने की आंदोलन की रूपरेखा बनेगी।
*1 अगस्त को परासी ग्राम में महापंचायत*
जानकारी हो कि “खूंटा गाड़ो हल चलाओ”आंदोलन रैगुवा के पश्चात दोपहर 3:00 से परासी गांव में निस्तार तालाब को लेकर महापंचायत का आयोजन होगा जिसमें आसपास की गांव के सैकड़ो संगठन के साथी एकत्रित होकर महापंचायत करेंगे निपटारा नहीं होता है तो कलेक्टर के नाम उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा आंदोलन की आगे की रूपरेखा बनेगी।

Subscribe to my channel


