बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वार्ड 34 में दिखी लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी साथ-साथ आए नजर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान वार्ड नंबर 34 में लोकतंत्र की एक सुखद और सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। चुनाव मैदान में अलग-अलग प्रत्याशी होने के बावजूद सभी प्रत्याशी एक साथ नजर आए। खास बात यह रही कि वार्ड 34 के चुनाव में खड़े अधिकांश प्रत्याशी व्यास कॉलोनी के निवासी हैं और एक-दूसरे से लंबे समय से परिचित हैं।

चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रत्याशियों का आपसी मेलजोल और सौहार्द लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत मिसाल पेश करता नजर आया। प्रत्याशियों और वार्डवासियों का कहना है कि चुनाव अपनी जगह है, लेकिन आपसी भाईचारा और संबंध उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी नरेश राठौर ने कहा कि नगर निगम वार्ड का चुनाव स्थानीय स्तर का चुनाव होता है, जिसमें वार्ड के लोग एक-दूसरे के परिचित, मित्र और परिवारजनों की तरह होते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 34 से चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशी भी उनके बचपन के साथी रहे हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबले के बावजूद सभी को साथ लेकर चलने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की भावना होनी चाहिए।

नरेश राठौर ने कहा कि उनका प्रयास सौहार्दपूर्ण लोकतंत्र की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का है, जिसमें राजनीतिक या चुनावी मतभेद व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न हों। उन्होंने वार्डवासियों से भी लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करने और चुनाव को आपसी भाईचारे के साथ लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।

वार्ड 34 में प्रत्याशियों के इस आपसी सौहार्द को स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक पहल बताया। चुनावी माहौल में ऐसी तस्वीरें लोकतंत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक एकता का संदेश देती हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button