बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 9 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने जिला उद्योग केंद्र और जैन पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने मतदान शुरुआत होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्था को देखा और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी प्रकिया की जाए।

*जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त परिवादों की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक क्वेरी का तत्काल निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष पूर्ण मुस्तैद रहे।

इस दौरान नगर निगम की रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रीना, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एल डी पंवार आदि मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button