उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती के 60 कृषकों का दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पंतनगर रवाना

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 09 सितंबर 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (ATMA) योजना के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद बस्ती के 60 कृषकों का दल सात दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए मंगलवार को कृषि भवन से रवाना हुआ।

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड से 4-4 कृषकों तथा विकास खंड साऊघाट से 8 कृषकों को मिलाकर कुल 60 कृषकों का चयन किया गया है। यह कृषक दल आचार्य गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा।

कृषकों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को कृषि विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं तकनीकी पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा।

कृषक दल को कृषि भवन से विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं प्रतिभागी कृषक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण एवं भ्रमण से कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी और वे अपने क्षेत्र में नई एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button