बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
देशनोक की जनता ने लिखी बदलाव की इबारत, भाजपा के समर्थन में बढ़ता जनविश्वास – विधायक भाटी
जनसंवाद से जनादेश की ओर बढ़ता भाजपा का अभियान, अंतिम चरण में पूरी ताकत से मैदान में उतरा संगठन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
देशनोक। दिनांक : 9 सितम्बर 2026 – नगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में देशनोक की राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लगातार बढ़ता जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का उत्साह और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा का अभियान अब घर-घर संवाद से आगे बढ़कर जनादेश की अपील में तब्दील हो गया है।
आज भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत संवाद, छोटी बैठकों और सघन जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा के विकास विजन को साझा किया। बुजुर्गों से आशीर्वाद, माताओं-बहनों का स्नेह और युवाओं का उत्साह कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ऊर्जा का केंद्र बना।
अब चुनाव प्रचार नहीं, हर मतदाता से सीधा संवाद
विधायक भाटी ने कहा कि चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में भाजपा कार्यकर्ता नारे और औपचारिक प्रचार से अधिक जनता के बीच बैठकर उनकी बात सुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की जनता जिन समस्याओं और सुविधाओं की अपेक्षा कर रही है, उनका समाधान मजबूत एवं जवाबदेह स्थानीय निकाय के माध्यम से ही संभव है।
भाटी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यों और देशनोक में हुए विकास कार्यों ने जनता के सामने एक स्पष्ट तस्वीर रखी है। स्वीकृत विकास कार्यों को धरातल पर गति मिली है और आने वाले समय में इन कार्यों को और विस्तार देने की आवश्यकता है।
विधायक भाटी ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि देशनोक को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नागरिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और सुशासन के साथ एक व्यवस्थित एवं विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाया जाए।
कांग्रेस बोर्ड के अनुभव पर भी जनता से संवाद
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में सामने आई समस्याओं एवं विकास संबंधी कमियों को भी जनता के समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब देशनोक के सामने केवल प्रतिनिधि चुनने का प्रश्न नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों की विकास दिशा तय करने का अवसर है।
विधायक भाटी ने कहा कि जनता को तय करना है कि देशनोक की नगरपालिका राजनीतिक खींचतान का केंद्र बनेगी या विकास और जनसेवा का माध्यम। भाजपा विकास और जवाबदेह व्यवस्था के संकल्प के साथ जनता के बीच है।
प्रधान कार्यालय से अंतिम चरण की रणनीति पर नजर
श्री करणी मंडल भवन स्थित भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय से विधायक भाटी लगातार चुनावी गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रत्याशियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर अंतिम चरण के जनसंपर्क की दिशा तय की जा रही है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और मतदाताओं से संपर्क को लेकर विशेष समन्वय किया जा रहा है।
भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अंतिम क्षण तक प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के विकास के संकल्प को सामने रखना सभी की जिम्मेदारी है।
“जनता का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत”
विधायक भाटी ने कहा कि देशनोकवासियों से मिल रहा स्नेह और विश्वास उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाटी ने कहा की “देशनोक की जनता ने विकास और सुशासन की अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट कर दी हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इस विश्वास को विकास के परिणामों में बदलें। कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि देशनोक की जनता विकास की निरंतरता, मजबूत नेतृत्व और जवाबदेह नगरपालिका के लिए भाजपा के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।अबकी बार सिर्फ चुनाव नहीं – देशनोक के भविष्य का फैसला। भाजपा के साथ विकसित देशनोक का संकल्प।
देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (C.A.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारड़, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
सादर – कार्यालय विधायक श्री कोलायत !!

Subscribe to my channel


