बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन,सकारात्मक मतदान, जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने उकेरे सत प्रतिशत करें मतदान के रचनात्मक विचार.

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 बेसिक पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के कला संकाय के चित्रकला विभाग द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक व्याख्याता एवं चित्रकार रामकुमार भादाणी तथा सह-संयोजक डॉ. नमामी शंकर आचार्य रहे।प्रतियोगिता में “सकारात्मक मतदान”, “नशा मुक्त युवा” एवं “महिला सशक्तिकरण” जैसे समसामयिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय रखे गए। इन विषयों पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सामाजिक संदेश को पोस्टर के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के संयोजक रामकुमार भादाणी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जोड़ना तथा उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पोस्टर कला कम शब्दों में प्रभावशाली संदेश देने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के सचिव ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोशनी शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता के सामाजिक विषयों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामकुमार भादाणी, डॉ. मुकेश ओझा एवं डॉ. रश्मि शर्मा रहे। निर्णायकों द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, चित्रांकन कौशल, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं संदेश की प्रभावशीलता सहित विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के कला संकाय एवं चित्रकला विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में कोमल छिम्पा ने उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय प्रशासन, निर्णायक मंडल एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि के साथ-साथ मतदान जागरूकता, नशामुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सकारात्मक संदेश दिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button