LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में किशोर गृह से फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह बीकानेर से फरार हुए विधि से संघर्षरत बालकों में से एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा फरार अन्य बालकों एवं आरोपियों की तलाश जारी है।

छह बालक किशोर गृह से हुए थे फरार

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात करीब 11:05 बजे राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह बीकानेर से छह निरुद्ध विधि से संघर्षरत बालक फरार हो गए थे। इस संबंध में 4 सितंबर को राजेश चौधरी पुत्र स्वर्गीय हुक्मचंद चौधरी, उम्र 59 वर्ष, निवासी पवनपुरी दक्षिण, थाना जेएनवीसी, वर्तमान में परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी, बाल अधिकारिता विभाग बीकानेर ने पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना सदर बीकानेर में प्रकरण संख्या 233/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया और फरार बालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम ने एक बालिग आरोपी को पकड़ा

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृताधिकारी वृत सदर आकांक्षा कुमारी आरपीएस के सुपरविजन और थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बीकानेर रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार छह विधि से संघर्षरत बालकों में से एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिशू बंसल पुत्र विजय बंसल, जाति गुर्जर, उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी लोनी क्षेत्र, टोनिका सिटी, आकाश विकास आश्रा-2, थाना टोनिका सिटी, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही किशोर गृह से फरार हुए अन्य विधि से संघर्षरत बालकों एवं आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

– रमेश कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर बीकानेर।

– महेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना सदर बीकानेर।

– राजाराम, हैड कांस्टेबल नं. 97, पुलिस थाना सदर बीकानेर।

पुलिस का कहना है कि फरार अन्य बालकों एवं आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button