उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे बड़े स्तर पर अवैध रेल टिकट बनाने वालों पर लगाये रोक : गौरव गुप्ता विक्की 

अवैध रेल टिकट के रोक के लिए पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य गौरव गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

 बस्ती से वेदान्त सिंह

 

पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने अवैध/गलत सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेलवे टिकट बनाने पर रोक लगाने के संबंध में रेल मंत्री भारत सरकार, रेलवे चेयरमैन भारत सरकार सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निवेदन एवं सुझाव दिया है ।

गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि रेलवे टिकट बुकिंग प्रणाली में हो रही एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।आजकल कुछ असामाजिक तत्वों और अनधिकृत एजेंटों द्वारा अवैध सॉफ्टवेयर (Illegal/Banned Software) का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। इस गलत सॉफ्टवेयर की मदद से वे आम जनता से पहले बहुत ही कम सेकंडों में हर तरह का टिकट बुक कर लेते हैं।इस अवैध गतिविधि के कारण आम यात्रियों को नुकसान हो रहा है जो आम नागरिक नियम के अनुसार आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या काउंटर से टिकट बुक करते हैं, उन्हें हमेशा ‘वेटिंग लिस्ट’ मिलती है। ये लोग गलत तरीके से टिकट ब्लॉक करके बाद में उन्हें मजबूर यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं। ऐसे सॉफ्टवेयर का उपयोग रेलवे की बुकिंग सुरक्षा और निष्पक्षता के नियमों का सीधा उल्लंघन है।अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि रेलवे बुकिंग वेबसाइट (IRCTC) के सुरक्षा घेरे (Cyber Security) को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसे अवैध सॉफ्टवेयर काम न कर सकें।अवैध सॉफ्टवेयर बेचने और उनका उपयोग करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी आईडी ब्लॉक की जाए।

गौरव गुप्ता विक्की ने सुझाव दिया है कि रिजर्वेशन करते समय प्रथम नाम के यात्री का टिकट पर (हाल ही का) साफ फोटो प्रिंट अनिवार्य किया जाए वही टिकट बनवाते या बनाते समय साइट पर आधार नंबर अनिवार्य किया जाय साथ ही टीटी महोदय को ऐसा सिस्टम / गैजेट दिया जाए जिससे यात्री के हाथ के किसी उँगली का या आँख का स्कैन कर सही यात्री का जाँच पड़ताल किया जा सके। इस तरह के सिस्टम का प्रयोग अकसर या संदेह आदि पर कर सकते हैं। किसी तरह के जांच में पकड़े जाने पर यात्री पर भी वैधानिक कार्यवाही किया जाय जिससे गलत यात्रा कर रहे यात्रियों में कारवाई का भय बना रहे ।

 हर तरह के टिकट बुकिंग के समय कैप्चा (Captcha) और ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन को और अधिक सख्त बनाया जाए।

गौरव गुप्ता ने विश्वास जताया है कि रेलवे आम यात्रियों के हित में इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेंगे और उचित कदम उठाएंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button