बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गार
मंत्री ममता आनंद भंसाली ने कहा – ‘श्री उत्सव’ महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को नई दिशा देने वाला मंच
असाड़ा में पहली बार आयोजित हुआ भव्य 'श्री उत्सव', महिला उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
असाड़ा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन एवं असाड़ा तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार को महाप्रज्ञ भवन में एक दिवसीय ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी एवं मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ धर्मसंघ सभा अध्यक्ष सुरेश बालड़ ने फीता काटकर एवं नमस्कार महामंत्र के साथ किया। कन्या मंडल की लता छाजेर और मुस्कान सालेरचा ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया, जबकि बाहर से पधारे सभी अतिथियों का महिला मंडल की पदाधिकारियों ने तिलक एवं सम्मान पट्टी पहनाकर अभिनंदन किया।
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष रक्षा बालड़ ने ‘श्री उत्सव’ की अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला अभियान बताया।
मंत्री ममता आनंद भंसाली ने अपने संबोधन में कहा कि ‘श्री उत्सव’ महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक आयोजन है। इसका मुख्य संदेश है कि “समृद्ध नारी ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।” उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त करने का मंच मिलता है।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रभा सिंघवी ने कहा कि असाड़ा में पहली बार आयोजित श्री उत्सव को लोगों का शानदार सहयोग मिला। कार्यकारिणी सदस्य मीना ओस्थवाल ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि असाड़ा महिला मंडल प्रत्येक कार्यक्रम को अनुशासित एवं भव्य रूप में आयोजित कर रही है।
बालोतरा तेरापंथ सभा की पूर्व अध्यक्ष निर्मला संखलेचा ने महिला मंडल की कार्यशैली की प्रशंसा की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सारिका वागरेचा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नहाटा के नेतृत्व में “एक कदम स्वावलंबन की ओर” अभियान महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। संगठन मंत्री जेठी बाई ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश बालड़, धनराज भंसाली, अशोक सिंघवी, प्रवीण संखलेचा, जितेंद्र बालड़, युवक परिषद अध्यक्ष सुशील बालड़, पियूष बालड़, कनक बालड़, महिला मंडल की उपाध्यक्ष हिना बालड़, मंजु संखलेचा, प्रचार-प्रसार मंत्री काजल बाफना, सहमंत्री रेखा बालड़, संगठन मंत्री कांता बालड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कन्या मंडल की आयुषी भंसाली ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।
मेले में कुल 17 स्टॉल लगाए गए, जिनमें साड़ियां, कपड़े, कुर्तियां, इमिटेशन ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, हार्डवेयर, बुटीक, फूड आइटम्स, फूड कोर्ट सहित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। तेरापंथ समाज के साथ अन्य समाजों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। आगंतुकों ने खरीदारी के साथ प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता आनंद भंसाली सहित असाड़ा तेरापंथ महिला मंडल की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रायोजक डूंगरचंद जी, अमित कुमार, मोक्ष, सक्षम संखलेचा परिवार एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe to my channel


