बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं ने निभाई उल्लेखनीय भागीदारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। मानव सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब बीकानेर, रोटरी क्लब मरुधरा, रोटरी क्लब आद्या एवं इनरव्हील क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया।

शिविर का शुभारंभ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल माहेश्वरी, वरिष्ठ रोटेरियन शशि मोहन मुंधड़ा एवं आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष तापड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। हमें खुशी है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं ने इस सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रोटरी क्लब भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

रोटरी क्लब बीकानेर के सेक्रेटरी कुणाल कोचर ने कहा, “रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस शिविर की सफलता सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं क्लब सदस्यों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आने वाले समय में भी रोटरी परिवार इसी प्रकार समाजहित के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाता रहेगा शिविर के सफल आयोजन पर सभी आयोजक संस्थाओं ने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button