उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में निर्वाचन की तैयारियां तेज, मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 30 जून 2026। आगामी चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से बस्ती जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन (विभाजन) एवं पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदेय स्थलों का पुनः परीक्षण कराया जा रहा है। आयोग के मानकों के अनुसार जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनका विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, सुगम और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। इसके तहत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण, नई मतदान स्थलों के लिए भवनों का चयन, प्रारूप सूची का प्रकाशन, राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करना तथा उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 से 28 जून तक भौतिक सत्यापन और भवनों का चयन किया गया। 29 जून से 1 जुलाई तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची प्रकाशित कर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के उपरांत 18 जुलाई तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं 25, 27 एवं 28 जुलाई को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे और 31 जुलाई तक आयोग के अनुमोदन के लिए प्रेषित किए जाएंगे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह, ओम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button